
JMM की वरीय नेत्री डॉ नीलम मिश्रा ने मेयर पद के लिए भरा नामांकन, उमड़ा जनसैलाब _झामुमाे युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा-डॉ नीलम मिश्रा की जीत पक्की_धनबाद।
सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की वरीय नेत्री डॉ नीलम मिश्रा ने धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर शहर में जबरदस्त जनउत्साह देखने को मिला।डॉ नीलम मिश्रा खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए समाहरणालय पहुंचीं। उनके साथ जीप में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो भी मौजूद थे। नामांकन यात्रा के दौरान डॉ नीलम मिश्रा के काफिले में हजारों समर्थक शामिल हुए। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया और पूरे रास्ते नारेबाजी करते हुए जोश के साथ समर्थन जताया।भारी जनसमर्थन को देखकर डॉ नीलम मिश्रा काफी प्रसन्न नजर आईं। पूरे माहौल में उत्साह, विश्वास और जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।*सूरज महतो का बयान*नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा—_डॉ नीलम मिश्रा जी एक जुझारू और कर्मठ नेत्री हैं। भले ही आज वे मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पहले भी वे धनबाद नगर निगम क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए 24 घंटे जनता की सेवा करती रही हैं।__बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं—हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है और सभी के साथ उनका तालमेल बेहद मजबूत है।”_उन्होंने आगे कहा—_“आज धनबाद की जनता को यह साबित करना है कि उन्हें एक ऐसा मेयर चाहिए जो जनता के हित में, उनके सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहे। जिस तरह से जनता उमड़कर डॉ नीलम मिश्रा जी के समर्थन में आ रही है, उससे साफ है कि उनकी जीत पक्की है।”_जनसमर्थन बना ताकत नामांकन यात्रा में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि डॉ नीलम मिश्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है।







Leave a Reply