त्योहारों को लेकर कतरास पुलिस अलर्ट, बैंक और एटीएम की सुरक्षा के लिए चलाया विशेष जांच अभियान

कतरास। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न बैंकों और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एटीएम केंद्रों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों, बैंकों और एटीएम केंद्रों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बैंक एवं एटीएम प्रबंधन को भी सुरक्षा संबंधी सतर्कता बरतने की बात कही।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना एटीएम कार्ड, पिन या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कतरास पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नियमित गश्ती, जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *