
धनबाद। तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता पंचायत में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यक्रम में समाजसेवी एवं युवा नेता रामवृक्ष सिंह उर्फ चट्टान सिंह अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गए।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। चट्टान सिंह जैसे सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
वहीं, युवा नेता रामवृक्ष सिंह उर्फ चट्टान सिंह ने कहा कि उन्होंने झामुमो की जनहितकारी नीतियों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं चट्टान सिंह के समर्थक उपस्थित रहे।








Leave a Reply