कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक के समीप सोमवार को टोटो और ब्रेजा कार संख्या जे एघ10 बीके 3826 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ब्रेजा कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो कतरास की ओर जा रहा था, जबकि ब्रेजा कार रायगंज की ओर से आ रही थी। राहुल चौक के समीप दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में टोटो चालक समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए निश्चितपुर क्लिनिक भेजा। घटना की सूचना कतरास पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना ले आई








Leave a Reply