कतरास में कौशिक अमावस्या समारोह कल, मुक्तिधाम श्मशान काली मंदिर में होगी महाआरती


कतरास। कतरास लिलौरी स्थान स्थित मुक्तिधाम श्मशान काली मंदिर में गुरुवार को कौशिक अमावस्या समारोह का आयोजन किया है समारोह को लेकर अस्मशान काली मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए समिति सदस्य की ओर से महाभंडार की भी व्यवस्था की गई है।
समारोह को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विभिन्न स्तरों पर विशेष तैयारियां की गई हैं।
आयोजन की जानकारी देने के लिए मंदिर समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर पूजा-अर्चना वं महाआरती में भाग लेने की अपील की।
प्रेस वार्ता के दौरान विक्की डोम, सुमित स्वर्णकार, सोनू चौहान, रवि डोम, बलराम सोनार, आकाश डोम समेत मंदिर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *