सावधान! बड़ी दुर्घटना को खुला न्योता

सावधान! बड़ी दुर्घटना को खुला न्योता महुदा के मुचिराडीह स्थित नवनिर्मित आर.ओ.बी (रेल ओवरब्रिज) पर हर पल एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। भारी ओवरलोड ट्रक इस पुल पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, अभी एक ओवरलोड ट्रक इस तरह झुक चुकी हैं मानो किसी भी क्षण पलट सकते हैं और निर्दोष लोगों की जान ले सकते हैं। यह केवल आशंका नहीं, बल्कि एक खुली और स्पष्ट चेतावनी है। हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड ट्रक कोई छुपकर नहीं, बल्कि दिन-दहाड़े सड़कों पर फर्राटा भरते नज़र आते हैं। बावजूद इसके, धनबाद एवं बोकारो का परिवहन विभाग मानो गहरी नींद में सोया हुआ है। क्या इनकी नज़र सिर्फ दोपहिया और चारपहिया वाहनों तक ही सीमित है? क्या हेलमेट, सीट बेल्ट और कागज़ों की जांच ही प्रशासन की सारी जिम्मेदारी है?अगर ऐसा नहीं है, तो फिर सवाल उठता है — ये ओवरलोड ट्रक आखिर किसकी शह पर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं? क्या संबंधित अधिकारियों को ये साफ़-साफ़ दिखाई नहीं देता, या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? कहीं ऐसा तो नहीं कि इस लापरवाही के पीछे कोई और ही कहानी छुपी है?जब कोई बड़ी दुर्घटना घटेगी, तब क्या प्रशासन सिर्फ औपचारिक जांच और खोखले बयान देकर अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ लेगा? या फिर अभी भी समय है कि जिम्मेदार विभाग नींद से जागे और इन ओवरलोड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई करे? प्रशासन को समझना होगा — नियम सिर्फ आम जनता के लिए नहीं, बल्कि हर उस वाहन के लिए है जो सड़क पर चलता है। अब सवाल जनता पूछेगी… और जवाब प्रशासन को देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *