रात नहीं, दिन में चलता है मिश्राटोला में कोयला माफियाओं का राज

कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित मिश्राटोला–हीरक रोड लिंक पथ पर एक अवैध कोयला डिपो इन दिनों सुर्खियों में है।
यहाँ खास बात यह है कि काम रात के अँधेरे में नहीं, बल्कि दिनदहाड़े संचालित है। एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पास दो ट्रकों में कोयला लोड हो रहा है और सामने से आ रही चमचमाती स्कॉर्पियो मानो यह संदेश दे रही हो कि यहाँ धंधेबाजों का कानून चल रहा है। मिश्राटोला में कोयला चोरी अब चोरी नहीं, बल्कि रोज़ का रूटीन बन चुकी है।
कह सकते हैं कि कतरास में
रात बदनाम है, लेकिन दिन पूरी तरह बेखौफ है।
बाक़ी, कार्रवाई होगी या नहीं—यह तो भविष्य के गर्भ में है।
तब तक… तस्वीर का आनंद लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *