खड़ी ट्रक में सो रहे ड्राइवर की जेब से बीस हजार से अधिक की चोरी

खड़ी ट्रक में सो रहे ड्राइवर की जेब से बीस हजार से अधिक की चोरी

धनबाद स्थित नेशनल हाईवे 19 पर खड़े ट्रक (OD-14-AC-9443) के गेट का सीसा काटकर गाड़ी में सो रहे ड्राइवर की जेब से अज्ञात चोरों ने पर्स की चोरी कर ली, चोरी गए पर्स में बीस हजार से ज्यादा नगदी मौजूद था। जिसपर चोरों ने हाथ फेर दिया। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा स्थित स्नेहा क्लिनिक के समीप की है।

बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक पिछले दो दिनों से यहां खड़ा था। ट्रक ड्राइवर रात में खाना खा कर सो गया। वहीं, पहले से ताक में बैठे चोरों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

भुक्तभोगी ट्रक ड्राइवर मनोरंजन साहु ने बताया कि दो दिनों से गाड़ी खड़ी थी, कल रात को खाना खा कर गाड़ी में ही सो गए थे, देर रात करीब दो बजे उसकी निंद खुली तो देखा की ट्रक के दरवाजे का शीशा गायब है और पैंट के जेब भी कटी हुई है। ड्राइवर ने बताया कि उसके जेब में रखे पर्स में बीस हजार से अधीक नगदी था जो गायब है। इसके बाद देर रात को ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को इसकी सुचना दी गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मनोरंजन साहु (ट्रक ड्राइवर)

BYTE — मनोरंजन साहु (ट्रक ड्राइवर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *