गोविंदपुर निजी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र नोटो की गड्डी दिखा बनाया खुद का वीडियो, वायरल किया वीडियो, बहन की शादी के लिये रखे पैसे होने की बात कह रहा छात्र

धनबाद। झारखंड के हजारो छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप राशि नही मिला है।जिससे छात्र छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।खास कर आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को परेशानी उनकी पढ़ाई बाधित होने की स्थिति में आ गई है।

गोविंदपुर के निजी कॉलेज में पढ़ने वाला एक छात्र अपना वीडियो बना वायरल किया है।वायरल वीडियो में छात्र नोटो की गड्डी लिया हुआ है।छात्र स्कॉलरशिप राशि नही मिलने पर बहन की शादी के पैसे लेकर कॉलेज पहुचने की बात कह रहा।

वायरल वीडियो में एक छात्र अपने हाथों में नोटों की गड्डा लेकर कॉलेज पहुंचा। कॉलेज में वो फीस जमा करने आया है। छात्र बताता है कि ये जो हा में पैसे दिख रहे हैं ना ये बहन की शादी के लिए रखे थे और अब इसे कॉलेज की फीस जमा करने जा रहा हूं, क्योंकि स्कॉलरशिप नहीं आई है। वायरल वीडियो में छात्र सरकार से गुहार लगाता हुआ दिख रहा है। लड़का कहता है कि झारखंड सरकार, यह देखो। खुश हो ना! इतना चिल्लाकर स्कॉलरशिप मांगी। फिर भी आपने नहीं दिया। कॉलेजवालों ने बोल दिया कि जब तक 1.50 लाख फीस नहीं दोगे, तब तक बोनाफाइड नहीं करेंगे। सच बताऊं यह पैसे बहन की शादी के लिए जमा किए थे।

छात्र कहता है अगर डेढ़ लाख की फीस जमा करने के बाद भी अगर उसका बोनाफ़ाइड नहीं बना तो मैं ये दुनिया छोड़कर जाऊँगा ना तो उसकी ज़िम्मेदार झारखंड सरकार होगी। इस दौरान छात्र कहता है कि झारखंड में प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी बहुत चल रही है।
साथ ही स्कॉलरशिप राशि नही मिलने चेतावनी दिया है कि कॉलेज पहुँच पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लेगा।

वायरल वीडियो पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि इसकी जानकारी नही है।लेकिन स्कॉलरशिप राशि छात्र छात्राओं को नही मिल रहा इसके लिये केंद्र सरकार जिम्मेदार है।जितना राशि केंद्र सरकार दिया था वह छात्र छात्राओं को दिया गया।


हफीजुल हसन(अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *