
धनबाद में जेएमएम ने मनाया 54वा स्थापना दिवस,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्री,विधायक रहे शामिल,मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड को बनाकर रखा गया था मजदूर राज्य,असम भी लड़ेगी पार्टी चुनाव, आउटसोर्सिंग में 75 स्थानीय को रोजगार देना होगा,नही तो कब्जा करने को कहा धनबाद रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में जेएमएम ने 54वा स्थापना दिवस मनाया।हर साल 4 फरवरी को जेएमएम अपना स्थापना दिवस धनबाद में मनाती आई है।स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए।इसके अलावे मंत्री सुदिव्य सोनू,हफीजुल हसन,योगेंद्र महतो, विधायक मथुरा महतो,उमाकांत रजक,पूर्व विधायक बेबी देवी सहित पार्टी के पदाधिकारी,हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री सुदिव्य सोनू ने सम्बोधन में कहा जेएमएम को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है।असम में जेएमएम चुनाव लड़ेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगो को बोका समझा जाता है।इस राज्य को मजदूर राज्य बनाकर रखा गया।कोयला आउटसोर्सिंग कम्पनियों में 75 %स्थानीय लोगो को रोजगार देने का कानून बनाये है।आउटसोर्सिंग कम्पनी में स्थानीय 75%लोगो को रोजगार देना होगा।अगर नही दे तो कब्जा कर ले स्थानीय।
इस राज्य को अलग करने के लिये कई लोगो ने संघर्ष किया।शहीद हो गए।
वही मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन शारीरिक रूप से नही है।लेकिन मानसिक रूप से आज भी वह सभी के साथ है।असम में पार्टी चुनाव लड़ेगी।










Leave a Reply