

तेतुलमारी। बीसीसीएल के एरिया 5 अंतर्गत निचितपुर कोलियरी के डिपो में कोयला की मांग को लेकर रविवार को असंगठित मजदूरों संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान करते हुए निचितपुर डिपो में काम बंद करवा दिया।
असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि कोलियरी प्रबंधक के मनमानी के कारण आज सैकड़ों मजदूर त्राहिमाम कर रहे हैं। निचितपुर डिपो के लिए जो कोयला आवंटित होता है उसे बाँसजोड़ा डिपो भेज दिया जाता है। जिसके कारण पिछले तीन माह से मजदूरों को कोयला नहीं मिल रहा है।
अनिश्चितकालीन बंदी के माध्यम से असंगठित मजदूर संघ ने अपनी एकता दिखाई है। वहीं आंदोलन के बाद वार्ता करने के लिए प्रबंधक की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है।मौके पर कपिल यादव असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष,
लालू अंसारी सचिव, रामपदार्थ राम, मुकेश यादव, बबलू नोनिया, कश्मीर भुइयाँ, रमेश राजभर,ओम प्रकाश चौहान,रामकिशन यादव, टिंकू भुईयां, अजय दास, ओम प्रकाश चौहान,अनवर ठाकुर,राजू यादव, करमचंद महतो,राम पवित्र पासी, दरोगी भुईयां, वासुदेव लाल, प्रहलाद पासवान, रवि कुमार, दुखन कुमार, विजय भुईयाँ,गीता कुमारी,बबीता देवी,मंकी देवी,पूजा देवी, फगुनिया देवी, शर्मिला देवी, रूबी देवी, मुनी देवी थे दर्जनों और संगठित मजदूर मौजूद थे।




Leave a Reply