
चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती, देर रात थाना प्रभारी ने टीम के साथ संभाली सुरक्षा की कमान
कतरास: धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। अपराधियों की मंशा को नाकाम करने और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए लगातार गश्ती की जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। देर रात भी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी पूरी टीम के साथ सड़कों पर गश्ती करते और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।








Leave a Reply