
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला निवासी करीब 75 वर्षीय श्रीराम चंद्र माली के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वह 20 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
लापता श्रीराम चंद्र माली की पहचान सांवला रंग, करीब 5 फीट 7 इंच लंबाई तथा चेहरे पर कटे का निशान से की जा सकती है। घटना के समय उन्होंने गुलाबी रंग की हाफ शर्ट और नीले रंग की फूल पैंट पहन रखी थी।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि श्रीराम चंद्र माली कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9431706407 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर पहुंचाया जा सके।
पता: गद्दी मोहल्ला, कतरास, थाना-कतरास, जिला-धनबाद।








Leave a Reply