धनबाद में महापौर पद के लिए नामांकन तेज, 2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

धनबाद, 4 फरवरी 2026 : नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को मीडिया कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए 2 महिला प्रत्याशी सहित कुल 15 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री विशाल कुमार पांडेय के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में योगेन्द्र प्रधान, आकाश दुसाध, संजीव सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, शांतनु चन्द्रा, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, संजीव अग्रवाल, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह तथा राहुल कुमार चौहान शामिल हैं।

नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर में चुनावी हलचल देखी गई और समर्थकों की आवाजाही से माहौल सक्रिय रहा। नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए बढ़ती दावेदारी से राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में नामांकन के साथ चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *