अंगारपत्थर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांटा पहाड़ी में अवैध उत्खनन के कारण एक बार फिर भू-धसान की घटना हो गई।

कतरास‌। अंगारपत्थर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांटा पहाड़ी में गुरुवार देर शाम अवैध उत्खनन के कारण एक बार फिर भू-धसान की घटना हो गई। घटना के बाद आस पास इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अवैध उत्खनन के दौरान अचानक जमीन धंसने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में सड़कें कई जगहों पर दरक गईं। वं आसपास के कई घरों में भी फटने लगी ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण क्षेत्र की जमीन खोखली हो चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।घटना के दौरान अवैध उत्खनन में लगी एक पोकलेन मशीन भी धंसी जमीन में फंस गई। जिसके बाद कथित अवैध कारोबारियों ने दबंगई दिखाते हुए ग्रामीणों को धमकाकर किसी तरह मशीन को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन माफिया स्थानीय प्रशासन मुख्य दर्शक बनी रही प्रशासन की कार्रवाई के डर के बिना खुलेआम रात के अंधेरे में उत्खनन कर रहे हैं।भू-धसान के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में बड़ी जनहानि हो सकती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन से अविलंब जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग की है। वहीं घटना को लेकर इलाके में देर रात तक चर्चा का माहौल बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *