
कतरास। रमकनाली ओपी थाना क्षेत्र के पियोर से अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को छोटे वाहनों से देर रात्रि में प्रतिदिन राजगंज स्थित विभिन्न डिपो तक ढुलाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार लंबे समय से बेखौफ जारी है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने संबंधित प्रशासन वं खनन विभाग से मामले की जांच कर अवैध खनन और कोयला ढुलाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।








Leave a Reply