कतरास में  भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर का होगा भूमिपूजन आज, अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनेगा दिव्य धाम


कतरास। कतरास के श्री गंगा गौशाला परिसर में प्रस्तावित श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की दिशा में शुक्रवार को ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। मंदिर का भूमिपूजन श्री नरसिंह बाँध बालाजी धाम, बर्नपुर के संत संतोष भाई जी के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
श्री श्याम गंगा गौशाला समिति के अध्यक्ष अनिश डोकानिया एवं सचिव महेश अग्रवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह 5:30 बजे कतरास के रानीसती मंदिर से निकलने वाली भव्य निशान यात्रा से होगी। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री गंगा गौशाला परिसर पहुंचेगी, जहां भूमिपूजन, हवन एवं वैदिक पूजा-अर्चना का आयोजन संतोष भाई जी के सानिध्य में किया जाएगा।
समिति ने बताया कि पद्मश्री चंद्रकांत बलवंतरायजी सोमपुरा शाम 4 बजे मंदिर की रूपरेखा का अवलोकन करेंगे। मंदिर निर्माण का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में पूरा करने का रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *