कतरास। कतरास थाना क्षेत्र व बीसीसीएल एरिया-3 अंतर्गत सेलेक्टर न्यू गोविंदपुर में मंगलवार को देर समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक आधा दर्जन से अधिक घर जमींदोज हो गए। घटना में कई वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए, जबकि घरों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह दबकर नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना संबंधित प्रशासन वं बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे सेलेक्टर न्यू गोविंदपुर क्षेत्र में दहशत और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।








Leave a Reply