भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने महापौर पद के लिए भरा नामांकन,प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विधायक नामांकन में पहुँच एकजुटता दिखाया

धनबाद।धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. बुधवार को महापौर पद के लिए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ ही समाहरणालय परिसर में समर्थकों की भीड़ और चुनावी उत्साह साफ नजर आया।भाजपा समर्थित उमीदवार संजीव अग्रवाल के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,धनबाद सांसद ढुलू महतो,धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह पहुँचे।भाजपा उमीदवार नामांकन में एकजुटता दिखाया।

भाजपा महापौर पद प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने शहर के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता की राय और सहयोग से धनबाद को एक नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है जिससे वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा समर्थित उमीदवार संजीव अग्रवाल है।अन्य भाजपा के लोग नामांकन किये है।नाम वापसी तक इंतजार रहेगा।भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दास्त नही किया जायेगा।

वही धनबाद सांसद और विधायक ने कहा भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिये पार्टी के सभी कार्यकर्ता कार्य करेंगे।भाजपा प्रत्याशी की चुनाव में जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *