न्यूज़ 55 की खबर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खुलकर की बात
श्यामडीह मिश्रा टोला में संचालित

कतरास/रांची : कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह मिश्राटोला के समीप चल रहे अवैध कोयला डिपो की खबर न्यूज़ 55 ने सबसे पहले प्रमुखता से दिखाई थी। अब उसी मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्यामडीह में अवैध कोयला कारोबार संचालित होने की बात खुलकर कही है।
उनके इस बयान के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब कई बड़े सवाल उठने लगे हैं। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह यह अवैध कोयला डिपो बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह अवैध कोयला डिपो आखिर किस धंधेबाज का है और किसके संरक्षण में चल रहा है। तस्वीरों में दिख रही सादी स्कॉर्पियो को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं—इसके पीछे कौन है? कोई सफेदपोश नेता या फिर कोई स्थानीय धंधेबाज?
इतना ही नहीं, अपने बयान के दौरान आदित्य साहू ने धनबाद जिला समेत कई अन्य स्थानों के नाम भी लिए, जहां अवैध कोयला कारोबार संचालित होने की बात कही। उन्होंने श्यामडीह क्षेत्र का भी विशेष रूप से जिक्र किया, जहां एक से अधिक अवैध कोयला डिपो कोयला माफियाओं द्वारा निडर होकर संचालित किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले को न्यूज़ 55 ने पहले ही प्रमुखता से उठाया था, और अब उसी खबर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *